फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः मैजिक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद तेज रफ्तार मैजिक ने शनिवार को ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे एक महिला की मौत हो गई तथा दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। अन्य दुर्घटनाओं में बालिका समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी माया देवी (55) पत्नी दयाराम शनिवार सुबह छह बजे ई-रिक्शा से पांचाल घाट गंगा स्नान करने जा रही थी। दिल्ली से लौटे शैलेंद्र (28), उनकी पत्नी राधा (27) और डेढ़ साल का पुत्र सक्षम राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर जा रहे थे। ई-रिक्शा चांदपुर के पास पहुंचा, तो टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पलट गया।
माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शैलेंद्र, राधा और सक्षम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना करके भाग रहे वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया। माया देवी के पुत्र सरवन ने बताया कि मां रोज की तरह गंगा स्नान को निकली थीं। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

उधर, एटा जिले के थाना मिरहची के गांव नगला श्याम निवासी रिषिकांत (25) अपनी पत्नी रेेखा (23) के साथ बाइक से शहर में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। सुबह सात बजे मऊदरवाजा के हथियापुर के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
मैनपुरी के बिछवां निवासी अवनीश की छह साल की पुत्री मानवी बड़ी बरौन में मामा शिव कुमार राठौर के यहां आई थी। वह सुबह रोड पर निकली, तो तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे मानवी और युवक घायल हो गया। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक नवाबगंज के बघौना का बताया जा रहा है। उसका जबड़ा टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें