फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटिस्ट के संक्रमित होने से दो स्थानों पर बना कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरप्रांतों से आकर बिना जांच कराए चोरी-छिपे घरों में रहने वाले प्रवासियों से कोरोना संक्रमण गंभीर स्थिति में पहुंच रहा है। क्लीनिक पर आने वाले मरीजों के संपर्क में आने से डेंटिस्ट भी कोरोना की चपेट में आ गए। इससे निवास स्थान नवाबगंज व क्लीनिक स्थल मोहल्ला मदारवाड़ी में कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। वहीं क्लीनिक पर आए मरीजों का भी ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

नवाबगंज की थाने वाली गली निवासी डेंटिस्ट का शहर के मोहल्ला मदारवाड़ी में क्लीनिक है। उनके संक्रमित मिलने के बाद दोनों स्थानों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। नवाबगंज संवाद के अनुसार थाने वाली गली का 250 मीटर एरिया सील कर 50 घर चिह्नित किए गए हैं। इन परिवारों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए टीम गठित कर दी गई।
वहीं मोहल्ला मदारवाड़ी का 250 मीटर एरिया सील करने के साथ संपर्क में आए मरीजों का डाटा एकत्र किया जा रहा। उधर, गांव शहपुरा में दिल्ली से आए युवक के संक्रमित मिलने से गांव सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। गांव के 63 घरों में रहने वालों की देखरेख को एक स्वास्थ्य टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराकर गांव सैनिटाइज कराया। सभी कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें