फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, फिर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किराये पर रह रही एक महिला का मकान मालिक ने नहाते समय वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। जबरन संबंध बनाने से रोकने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी पंकज श्रीवास्तव के घर में सात माह से एक महिला किराये पर रह रही थी। उसने लिखाई रिपोर्ट में कहा कि पंकज ने एक दिन नहाते समय फोटो खींचे और वीडियो बना लिए। वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद लगातार यौन शोषण करने लगा। किसी तरह आरोपी से दूरी बनाने का प्रयास किया जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। 26 दिसंबर 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें