फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में अधिवक्ता को परिवार सहित पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पारिवारिक बंटवारे के बाद जमीन पर निर्माण कराने गए एक अधिवक्ता से मारपीट कर दी गई। बचाने आए पुत्र का गला दबाने का प्रयास किया गया। दबंगों ने पत्नी और पुत्री को भी पीट दिया। अधिवक्ता की लाइसेंसी रिवाल्वर छीनने का प्रयास हुआ। पुलिस की मदद से अधिवक्ता परिवार सहित निकल सके।
विज्ञापन

गांव पपियापुर निवासी अधिवक्ता रामप्रकाश राजपूत की पारिवारिक जमीन का बंटवारा कई महीने पहले ही हो गया था। मंगलवार सुबह 9 बजे वह अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कराने गए तो परिवार के ही लोग पहले से उस पर निर्माण कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी।
शोर सुनकर उनका इकलौता पुत्र आया तो हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाने का प्रयास किया। इस पर पीड़ित ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली। दबंगों ने रिवाल्वर भी छीनने का प्रयास किया। यही नहीं पत्नी और पुत्री को भी पीटा। परिवार ने बमुश्किल जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ वह गांव से निकले। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। आईटीआई चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक है। पहले भी विवाद हो चुका है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें