फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह में प्रभारी सहित चार अनुपस्थित, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
संप्रेक्षण गृह में प्रभारी सहित चार अनुपस्थित, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने बाल संप्रेक्षण गृह का बुधवार को निरीक्षण किया तो प्रभारी व केयरटेकर सहित तीन लोग गैरहाजिर मिले। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। डीएम ने गंदगी व पानी टपकता देख नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह बाल संप्रेक्षण गृह (जखा) याकूतगंज पहुंचे। वहां 73 किशोरी अपचारी बताये गए। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृृह प्रभारी जगदीश प्रसाद मौर्य, केयरटेकर श्याम बिहारी व राजकुमार के साथ एक पुलिस कर्मी गैरहाजिर मिला। जिलाधिकारी ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने किशोरों से भोजन व नाश्ते की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई व शौचालय में गंदगी देख नाराजगी जताई और सफाई कराने के निर्देश दिए। पानी बहता देख नल ठीक कराने के लिए कहा। मार्च से डायनिंग हॉल (भोजन कक्ष) का निर्माण बंद पाया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने याकूतगंज गोशाला का निरीक्षण किया। एडीओ सत्यनारायण सिंह ने गोशाला में 50 गोवंश होने के साथ पर्याप्त मात्रा में भूसा, दाना, हरा चारा उपलब्ध होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें