फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टीनेंट कर्नल रजनीश शहीद

Wed, 30 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
श्‍ाहीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के सुगुना में हुई हेलीकाप्टर क्रैश की घटना में फर्रुखाबाद निवासी लेफ्टीनेंट कर्नल रजनीश प्रजापति भी शहीद हो गए हैं। यह सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लग गया। देर रात राजपूत रेजीमेंट के दंडपाल मेजर अंकुश कश्यप और जीएमपी टीम ने उनके घर जाकर कर्नल के शहीद होने की सूचना दी।
विज्ञापन



जहानगंज थाना क्षेत्र के कंझाना गांव के मूल निवासी लेफ्टीनेंट कर्नल रजनीश प्रजापति के माता- पिता शहर के विकास नगर में रहने हैं। वर्ष 2003 में देहरादून थ्री कोर में वह सेकेंड लेफ्टीनेंट से भर्ती हुए और बाद में लेफ्टीनेंट कर्नल बन गए। मौजूदा समय में उनकी तैनाती तेजपुर थ्री कोर असम में थी।

वह तीन अधिकारियों और एक हवलदार के साथ बेस्ट बंगाल के सुगना में हेलीकाप्टर से निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से बुधवार सुबह11 बजे  वह शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर राजपूत रेजीमेंट सेंटर के एड्ज्यूटेंट मेजर अंकुर कश्यप और जीआरपी के जवान ने विकास नगर कालोनी जाकर परिजनों को दी।
विज्ञापन


यह खबर सुनते ही पिता झब्बूलाल व मां रामवती पछाड़कर खाकर गिर गए। लेफ्टीनेंट कर्नल रजनीश प्रजापति की पत्नी मेघा प्रजापति भी इस समय लेफ्टीनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं। वे 113 इंजीनियर लीमाकोम मणिपुर में तैनात हैं। घटना की सूचना सैन्य अधिकारियों के अनुसार उनकी पत्नी को भी दे दी गई है।


फिलहाल देर रात मिली इस खबर से शहीद लेफ्टीनेंट कर्नल के आवास पर भारी भीड़ लग गई है। उनका शव यहां कब आ रहा है। इसकी जानकारी नहीं है लेकिन उनके शहीद होने की सूचना सैन्य अधिकारियों ने उनके मां-बाप तक पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें