फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीन नाम न करने से नाराज पुत्र ने पिता की कर दी हत्या

Mon, 20 Apr 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-30 गांव नदौरा में वृद्ध की हत्या के बाद लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा में जमीन नाम न करने से गुस्साए बड़े बेटे ने पिता की शनिवार को दिनदहाड़े घर में ही हत्या कर दी। दोपहर को छोटा बेटा खेत से घर पहुंचा तब जानकारी हुई। सिर के साथ शरीर में अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के घाव मिले हैं। सिर में गोली मारे जाने की भी आशंका है। छोटे बेटे ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




गांव नदौरा निवासी बदन सिंह यादव(80) के मोहन, बलराम व नेकराम बेटे हैं। तीनों में केवल मोहन की शादी हुई है। मोहन की पत्नी बच्चों के साथ फिरोजाबाद में रहती है। उन्हीं के साथ बलराम वहां रहता है। मोहन गांव में और बदन सिंह गांव के बाहर पड़े टिनशेड में छोटे बेटे नेकराम के साथ रहते थे। पिछले एक वर्ष से मोहन पिता पर दबाव बना रहा था कि वह सारी जमीन उसके नाम कर दे। पर बदन सिंह इस पर तैयार नहीं थे। वह तीनों बेटों को जमीन में समान हिस्सा देने की बात कह रहे थे। इसके चलते मोहन का आए दिन अपने पिता से विवाद होता रहता था। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे नेकराम खेत में गेहूं की फसल काटने चला गया था। दोपहर करीब 1.30 बजे वह वापस घर पहुंचा तो देखा पिता बदन सिंह का शव टिनशेड से बने कमरे में पड़ा था। कमरे के दरवाजे की कुंडे बाहर से बंद थी। बदन सिंह के सिर पर शरीर के अन्य स्थानों पर हुए घाव से खून बह रहा था। नेकराम के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। नेकराम ने अपने बड़े भाई मोहन पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने गांव के अंदर स्थित मोहन के मकान में दबिश दी। पर वह वहां नहीं मिला। मेरापुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि नेकराम की तहरीर पर मोहन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। सिर में चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होगा कि हत्या कैसे की गई है।



नेकराम के साथ एक माह पूर्व की थी मारपीट



करीब एक माह पूर्व मोहन की पत्नी व बच्चे फिरोजाबाद से गांव आए थे। तब सभी ने मिलकर नेकराम के साथ मारपीट की थी। इसके बाद नेकराम को एक कमरे में बंद कर दिया था। उसमें धुआं कर दिया था, जिससे उसका दम घुट जाए। दूसरे में कमरे में बदन सिंह को भी बंद कर दिया था। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बचाया था। करीब दो माह पूर्व बदन सिंह ने एक भैंस बेची थी। उसके रुपये को लेकर भी मोहन ने पिता से विवाद किया था। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लोगों ने घटना के संदर्भ में जानकारी की।

फोटो-30 गांव नदौरा में वृद्ध की हत्या के बाद लगी भीड़। संवाद

फोटो-30 गांव नदौरा में वृद्ध की हत्या के बाद लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें