फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट के शक में 1.07 क्विंटल खोया नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावट के शक में एक क्विंटल खोया नष्ट कराया
विज्ञापन

राजेपुर। क्षेत्र के गांव जमापुर के निकट हाईवे पर वैन से खोया लेकर जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने परीक्षण किया तो खोया मिलावटी निकला। इस पर एक क्विंटल सात किलो खोया जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया। प्रयोगशाला में जांच के लिए तीन नमूने भेजे गए।
रक्षाबंधन व बकरीद को देखते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। राजेपुर थाना पुलिस ने जमापुर के निकट हाईवे पर मिलावटी खोया बेचने के शक में विक्रेता गांव विरसिंहपुर निवासी मनोज कुमार, रामू व रवि को पकड़ लिया। उन्हें थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, विमल कुमार व आशीष कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। परीक्षण किया तो खोया स्किम्ड मिल्क पाउडर मिश्रित मिला। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने से एक क्विंटल सात किलो खोया थाने के निकट थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया।
विज्ञापन

उनके अलग-अलग तीन नमूने लिए गए। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि खोया का बाजार मूल्य 21 हजार 400 रुपये है। खोया के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें