फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचौड़ी विक्रेता से तमंचा लगाकर रकम लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कचौड़ी विक्रेता से तमंचे के बल पर रकम लूटी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाइक सवार दो दबंगों ने ठेली पर कचौड़ी खाईं। दुकानदार ने रुपये मांगे, तो तमंचा सटाकर बिक्री की रकम लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कायमगंज थाने के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी छोटे लाल बघार नाला के पास खाली पड़ी जमीन पर ठेली लगाकर कचौड़ी बेचता है।
मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने 100 रुपये की कचौड़ी खाईं। रुपये मांगने पर उन्होंने दबंगई दिखानी शुरू कर दी। कुछ ही देर में एक युवक ने तमंचा लगा दिया और दूसरे ने गोलक में रखे दुकानदारी की करीब 10 हजार रुपये की नगदी लूट ली।
दबंग मोबाइल भी लेकर बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने आसपास के लोगों को सूचना दी। इस पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ित मऊदरवाजा थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रायपुर चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जांच की। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि वहां काफी भीड़ रहती है। आसपास के किसी व्यक्ति ने ऐसी घटना होना नहीं बताया। युवक की तूतू-मैमै हुई थी। लूट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें