फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों को लूट कर भागे बदमाशों की कार पलटी, फरार

विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली में खड़ी बदमाशों की कार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। इटावा-बरेली हाईवे पर दो ट्रक चालकों को लूटकर भाग रहे बदमाशों की ताजपुर चौकी रोड पर कार पलट गई। बदमाश फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। कार से अवैध असहले व कारतूस बरामद हुए हैं। गुरुवार सुबह एएसपी व एसओजी की टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के हरियाली मार्केट के सामने कार सवार बदमाशों ने इटावा के थाना ऊसराहार गांव किशनपुरा निवासी कौशलेंद्र के कंटेनर को रोककर लूटने का प्रयास किया। चालक तेजी से वहां से भाग निकला और गांव निसाई के सामने बने ढाबे पर पहुंचे। ढाबा मालिक सचिन वर्मा को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद मध्यप्रदेश के ग्वालियर के थाना बिसौली गांव चंद्रपुरा निवासी ट्रक चालक धर्मेंद्र व थाना बिसौली के गांव डाड़ीपुर निवासी ट्रक चालक अमनकुमार भी ढाबे पर पहुंचे उन्होंने बताया कि मुरहास कन्हैया के पास कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर नगदी व मोबाइल लूट लिए।
ढाबा मालिक ने पुलिस को जानकारी देते हुए घायल अमन को कोतवाली भेजा और खुद अपनी बोलेरो से कार सवार बदमाशों का पीछा करने लगे। घटनास्थल के पास जब उन्होंने बदमाशों को रोकना चाहा तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। बदमाश रोहिला चौराहे से ताजपुर चौकी ओर भागे। तब तक सूचना पर नवाबगंज, मेरापुर, मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस के अलावा 112 की गाड़ियां भी बदमाशों के पीछे लग गई। इसी बीच सामने ताजपुर चौकी रोड पर गाय आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। कार एटा जिले के नंबर पर रजिस्टर्ड है। रात में सीओ सोहराब आलम मौके पर पहुंचे उन्होंने छानबीन के बाद बताया कि कार से अवैध असलहे व कारतूस बरामद हुए हुैं। ट्रक चालक से साइड न देने पर विवाद हुआ और कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने कौशलेंद्र की तहरीर पर अज्ञात कार सवार बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार रात हुई घटना रोड होल्डअप योजना लग रही है, जिसमें बदमाश रोड पर आने वाले हर राहगीर से लूट करते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश मैनपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस टीमें पकड़ने में जुटी हैं।
पुलिस अधिकारी फायरिंग की घटना को स्वीकार कर बदमाशों की कार से अवैध असलहे मिलने की बात कह रहे हैं लेकिन लूट से साफ इनकार कर रहे हैं। ट्रक चालक से साइड मांगने को लेकर विवाद होने की बात कह रही है। चार दिन पहले भी गांव पसनिंगपुर की पुलिया के पास पति पत्नी से लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर लूट की बात स्वीकार की और पति-पत्नी के घटना स्थल से चले जाने पर कार्रवाई करने की बात कहकर जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

‘एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें बदमाशों को तलाश कर रही हैं। महत्तवपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।’
डॉ. अनिल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद

ट्रक चालक धर्मेंद्र। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें