फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल से बच्ची चोरी

Sat, 16 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के जनरल वार्ड से शनिवार को आशा की 11 माह की बेटी चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जनरल वार्ड में लेटी याकूतगंज की महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन


ब्लाक कमालगंज क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी आशा राधाप्यारी पत्नी महेंद्र पाल ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव की ही प्रसूता इच्छा देवी पत्नी विमल कुमार को लोहिया महिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती कराया था। आशा राधाप्यारी के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे बेटी रिया को जनरल वार्ड में लिटाकर प्रसूता को लेकर प्रसव कक्ष चली गई।

बीच-बीच में राधाप्यारी जनरल वार्ड में अपनी बेटी को देखने के लिए आती रही। इसी वार्ड में याकूतगंज निवासी महिला भी भर्ती थीं। दोपहर करीब दो बजे इच्छा देवी के पुत्र होने के बाद आशा जनरल वार्ड में अपनी बेटी को देखने गईं तो वह गायब थी। इसके साथ ही वहां भर्ती महिला भी नहीं थीं। बेटी को गायब देख आशा जोर-जोर से रोने लगीं। अस्पताल से बच्चा गायब होने की जानकारी फैलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। लोगों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन


इस दौरान 100 नंबर पर सूचना देने का प्रयास किया गया लेकिन घंटी जाने के बावजूद फोन नहीं उठा। किसी ने एसपी को घटना की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर आवास विकास चौकी इंचार्ज सुदीप मिश्र और कादरीगेट चौकी इंचार्ज सूरज वर्मा अस्पताल पहुंच गए।

उन्होंने आशा राधाप्यारी और महिला सीएमएस सरोजबाला से बातचीत की। आशा ने बताया कि जनरल वार्ड में याकूतगंज की महिला भी भर्ती थीं। वह यहां नहीं हैं। पुलिस ने महिला को बुलवाया है। समाचार लिखे जाने तक आशा की बेटी का पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें