फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में आरोपियों को पकड़ने में फिसड्डी रहे फतेहगढ़, मोहम्मदाबाद व मेरापुर थानाध्यक्ष की क्लास लगाई। इन्हाेंने अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि सर्दी के मौसम में चोरी, नकबजनी, लूट जैसी घटनाएं अधिक होती हैं। इसकी रोकथाम के लिए शाम छह से सुबह तक गश्त की जाए। मुकदमों के आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं। सट्टा कारोबार होने की अक्सर शिकायतें मिलती हैं। जिस थाना प्रभारी के क्षेत्र में सट्टा कारोबार होता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आईजी से सम्मानित कन्नौज जिले के हेड मोहर्रिर राम सिंह ने थानों के जमा माल मुकदमाती का समय से निस्तारित कराने का तरीका बताया। इस दौरान अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।