शमसाबाद। जिला उद्योग केंद्र की ओर से जागरूकता शिविर लगाकर युवकों को लोन लेकर रोजगार शुरू करने के लिए जागरूक किया गया। करीब 40 लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया।
विकास खंड कार्यालय परिसर में सोमवार को जिला उद्योग केंद्र के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार उपाध्याय ने बैंक कर्मी, भाजपा नेता और ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें अशोक कुमार उपाध्याय ने बेरोजगार युवक और युवतियों को सरकार की ओर से चलाई जा रहे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण योजना, मुद्रा योजना समेेत अन्य योजना की जानकारी दी।
जिला उद्योग केंद्र से लोन लेकर रोजगार करने के लिए प्रेरित किया। युवकों ने कहा कि फार्म भरने के बाद लोन नहीं मिलता है। बैंक के कई माह तक चक्कर लगाने पड़ते हैं, बाद में फाइल निरस्त हो जाती है। इसको लेकर डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि लोन स्वीकृत करने के लिए बैंकों को एक माह का समय दिया जाता है।
इस अवधि में लोन स्वीकृत नहीं होता है तो इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाती है। लोन के लिए 40 लोगों ने आवेदन किया।