फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली::: पोल पर काम रहा लाइनमैन ट्रांसफार्मर सहित नीचे गिरकर घायल

Fri, 30 May 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गांव में ट्रांसफार्मर को बदलने का काम कर रहा लाइनमैन हादसे का शिकार हो गया। बोल्ट टूटने से कर्मचारी ट्रांसफार्मर सहित नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गौसपुर में रखे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से गांव में बिजली आपूर्ति सप्लाई होती है। ओवरलोड के कारण यहां आए दिन ट्रांसफार्मर में खराबी आती थी। जिसके चलते शुक्रवार को 63 केवीए के बजाय 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को रखने का काम शुरू हुआ। दोपहर करीब 12 बजे लाइनमैन श्रीकृष्ण विद्युत पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर के बोल्ट लगा रहा था।
अचानक बोल्ट टूटने से ट्रांसफार्मर व काम कर रहा लाइनमैन करीब 12 फिट नीचे जमीन पर आ गिरे। हादसे में लाइनमैन घायल हो गया। साथ काम कर रहे कर्मचारी निजी वाहन से घायल को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उपचार किया। घटना की जानकारी पर अवर अभियंता मदनचंद्र ने अस्पताल पहुंच कर्मचारी से बातचीत की। जेई मदनचंद्र ने बताया कि घायल लाइनमैन का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
बिना सुरक्षा उपकरण कार्य कर रहा था कर्मचारी



गौसपुर गांव में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान लाइनमैन श्रीकृष्ण बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य कर रहा था। विद्युत पोल पर चढ़कर कार्य करने के लिए कर्मचारियों को सुरक्षा किट दी जाती है। इसमें सेफ्टी बेल्ट, दास्ताने, हेमलेट, चेन, प्लास आदि उपकरण होते हैं। अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि सुरक्षा उपकरण के साथ ही कार्य करने के लिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं।वहीं सवाल यह उठता है कि जब उपकरण उपलब्ध ही नहीं है तो कर्मचारी भी बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें