साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था अभिव्यंजना का 36वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आरआरसी के ब्रिगेडियर टेकचंद्र मल्होत्रा ने कहा कि अभिव्यंजना की ओर से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति देखने को मिलती है।
रविवार को बद्री विशाल डिग्री कालेज में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्था प्रमुख डा. रजनी सरीन ने मुख्य अतिथि के अलावा अरविंद चतुर्वेदी, लखनऊ से आए प्रदीप दीक्षित और पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। नक्श थ्रियेटर के कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र सिंह वर्मा को अभिव्यंजना श्री सम्मान से नवाजा गया।
गजल गायक नलिन श्रीवास्तव को महादेवी वर्मा, शिवशरण बंधु, सुधीर सिंह और कमला निवास शास्त्री को वचनेश सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। संस्था की प्रगति आख्या डा. माधुरी दुबे ने प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि ने बाबूराम शुक्ल रचना संचयन पुस्तक का विमोचन किया। संचालन डा. राजकुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जवाहर सिंह गंगवार, प्रभात अवस्थी, उपकार मणि उपकार, राजेश हजेला, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, रामऔतार शर्मा, उदय बाथम, रवींद्र भदौरिया, सुनील अवस्थी, डा. रामकृष्ण राजपूत, सुरेंद्र पांडेय, अरविंद दीक्षित, ओमप्रकाश मिश्र कंचन, संजय गर्ग, निमिष टंडन, बृजकिशोर सिंह और रवींद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।