फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त, तीन पोल टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ डाकघर के पास सुबह तेज हवा व बारिश होने से यूकेलिप्टस का पेड़ 11 हजार लाइन पर गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही तीन पोल टूट गए। इसके चलते मिलिट्री फीडर बंद हो गया। लाइन ठीक कराकर शाम को आपूर्ति चालू की जा सकी।
विज्ञापन


डाकघर फतेहगढ़ के पास शनिवार भोर तेज हवा के साथ ही बारिश होने लगी। इस दौरान विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ 11 हजार लाइन पर गिर पड़ा। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही तीन पोल भी टूट गए। लाइन क्षतिग्रस्त होने से मिलिट्री फीडर बंद हो गया। जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने लाइनमैनों को मौके पर भेजा। लाइनमैनों ने लाइन के ऊपर गिरे पड़े पेड़ों को काटना शुरू किया। दोपहर बाद पेड़ों को काटकर मिलिट्री फीडर चालू किया जा सका। एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से बिजली लाइन व पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। लाइन को ठीक कराकर आपूर्ति चालू करा दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें