फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने रेलवे के उपकरण खराब, ट्रांसफार्मर फुंका

Wed, 11 Jul 2018 11:44 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
मंगलवार की रात कहीं झमाझम तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कमालगंज में बिजली गिरने से छज्जा टूट गया, ट्रांसफार्मर जल गया और रेलवे स्टेशन के उपकरण खराब हो गए। इस कारण ट्रेन करीब 10 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही और यात्रियों को कंप्यूटराइज्ड के स्थान पर हाथ वाली टिकटें दी गईं। बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। मुख्य मार्ग पर भरा पानी बुधवार शाम को निकाला गया।
विज्ञापन


फतेहगढ़, कमालगंज और जहानगंज क्षेत्र में सुबह सात बजे तक झमाझम बारिश हुई। शहर फर्रुखाबाद, कायमगंज व अन्य स्थानों पर कुछ समय हल्की बारिश हुई। दिन में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही। गांधी नगर कमालगंज में सुनील कुमार के आवास के छज्जे के पास बिजली गिरी। इससे छज्जे की चारदीवार टूट गई। वहीं, जहानगंज टेंपो स्टैंड के पास 63 केवी का ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से फुंक गया। इससे करीब 500 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। 100 मीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन है। बिजली गिरने का असर रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया।

रेलवे स्टेशन के कंप्यूटर व अन्य उपकरण खराब हो गए। इस कारण कंप्यूटराइज्ड टिकट बनाकर देने का काम बंद हो गया। सुबह करीब 6.05 बजे फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, उसको स्टेशन पर रोक दिया गया। यात्रियों को हाथ वाली टिकटें बनाकर दी गईं। करीब 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बारिश से फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मार्ग पर नेकपुर चौरासी में सड़क किनारे, कलक्ट्रेट के गेट के पास निकासी न होने के कारण पानी भरा रहा। सड़क के पानी को शाम के समय मशीन के माध्यम से नगर पालिका कर्मचारियों ने निकाला।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से टेंपो क्षतिग्रस्त
जहानगंज। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर गढ़िया निवासी मोहन लाल टेंपो लेकर बुधवार को जहानगंज से जरारी जा रहा था। बारिश होने के दौरान गांव अदमापुर के पास एक पेड़ टूट कर टेंपो पर गिर पड़ा। यह देखकर चालक ने टेंपो से कूद कर अपनी जान बचाई। पेड़ की चपेट में आने से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया।

बारिश से 90 गांवों की बिजली गुल
फर्रुखाबाद। शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति मंगलवार रात को ठप हो गई। जहानगंज और कमालगंज क्षेत्र के करीब 90 गांवों की बिजली आपूर्ति फाल्टों के कारण ठप हो गई थी। फाल्ट ठीक करने का काम देर शाम तक चलता रहा। बारिश के दौरान फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्लों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बारिश थमने के बाद बिजली सप्लाई बहाल की गई। जहानगंज व कमालगंज क्षेत्र की 11 हजार लाइन में पेड़ की डाले टूट कर गिर गईं। इस कारण करीब 90 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बुधवार को शाम तक गांवों की आपूर्ति बंद रही। अवर अभियंता ने कर्मचारियों को फाल्ट खोज कर ठीक करने के लिए लगाया। शाम तक फाल्ट न मिलने से ठीक नहीं हो सका। इस कारण बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें