फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश ने दी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आसमान में छाए घने बदरा गुरुवार दोपहर कुछ देर बरसने के बाद शांत हो गए। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिल गई, पर गलियों में कीचड़ हो गया। आसपास कई गांवों में बारिश होने से मक्का की फसल को फायदा हुआ है।
विज्ञापन

सुबह से हल्के बादलों के बीच निकली धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। गर्मी से लोग परेशान नजर आए। दोपहर को आसमान में घने बादल छा गए। हल्की हवा के साथ बारिश होने लगी।
करीब 45 मिनट तक हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक हो गई। नवाबगंज, शमसाबाद, बढ़पुर और मोहम्मदाबाद क्षेत्र के कई गांवों में तेज बारिश हुई। इससे मक्का की फसलों को फायदा पहुंचा। शाम तक मौसम में खासी ठंडक रही। इससे लोगों काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें