फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुईस ने फर्रुखाबाद सदर सीट से की चुनाव लड़ने की घोषणा

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करती पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद सदर सीट से चुनाव लड़ेंगी लुईस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद ने फर्रुखाबाद सदर सीट से कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। फतेहगढ़ के सिविल लाइन स्थित मिर्जा वसीम बेग के आवास पर पूर्व विधायक लुईस ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि फर्रुखाबाद सदर सीट से वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। मुकाबले में कोई भी प्रतिद्वंद्वी हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा का विकास ढूंढे नहीं मिल रहा है। जनपद में किसी भी विधायक व सांसद ने कोई विकास कार्य नहीं कराया। जिले में तंबाकू का बड़े स्तर पर उत्पादन होता है। इससे कैंसर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। वह सभी लोगों से राय लेकर कैंसर हास्पिटल खुलवाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

कहा कि वह घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क करेंगी और उन्हें घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए उन्होंने अगरबत्ती कंपनी से बात की है। कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद करने के सवाल पर कहा कि यह कुछ दिनों की बात है। विपक्षी कांग्रेस से डरते हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील के साथ कहा कि उन्होंने केंद्र खोलकर पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने अभी तक किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है और न ही उन्हें दावेदारों की सूची मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें