फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, 19 केंद्रों पर 6700 अभ्यर्थी देंगे पेपर

Thu, 21 May 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर 6700 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद की गई हैं।
विज्ञापन


जनपद में लेखपाल भर्ती परीक्षा 19 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर ने पारदर्शी परीक्षा के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने सामने कक्ष में पेपर खुलवाकर अभ्यर्थियों को बंटवाएंगे। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट समय से उत्तर पुस्तिका का वितरण व जमा कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे। परीक्षा केंद्रों पर कुल 560 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। 6720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों की परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया। जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर न बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्था पूर्ण कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। इससे परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें