फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किट वितरण कार्यक्रम में जल सखियों ने मांगा मानदेय

Thu, 21 May 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ब्लॉक कार्यालय के सभागार में बुधवार को जलजीवन मिशन की ओर से जल सखियों को पानी की गुणवत्ता जांच करने वाली किट का वितरण किया गया। इस दौरान जल सखियों ने दो साल का मानदेय न मिलने का मुद्दा उठाया। मिशन कर्मचारियों ने शीघ्र ही मानदेय भुगतान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जलजीवन मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के पहल के रूप में जलसखी योजना चल रही है। इसके अंतर्गत जल सखी घरों में जाकर पानी की गुणवत्ता जांच करती हैं। पानी में क्लोराइड, हार्डनेस, आयरन, नाइट्रेट, फ्लोराइड, शेष क्लोरीन, पीएच सहित आठ प्रकार की जांचें होती हैं। इसके लिए प्रति नमूने की जांच में जलसखी को 20 रुपये मिलता है। बुधवार को मिशन के कोऑर्डिनेटर विकेश सिंह राठौर की मौजूदगी में जल सखियों को पानी की गुणवत्ता जांच किटों का वितरण किया। इस मौके पर जलसखी बहोरिकपुर की संगीता, खुदागंज की रुकसाना, रामपुर माझगांव की रीना सहित सभी जल सखियों ने दो साल के बकाया मानदेय दिए जाने की मांग की।
वहीं कोऑर्डिनेटर विकेश सिंह ने जल सखियों को 2024 व 2025 दो साल का मानदेय जल्दी ही भुगतान हो जाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कुछ जल सखियों के सामने टेस्टिंग अपलोड न कर पाने की समस्या थी। इसलिए उच्च स्तर से मानदेय रुका हुआ था। पहले जल सखी व्हाट्सएप ग्रुप में नहीं जुड़ी थीं। अब जोड़ दिया गया है। भुगतान जल्दी ही मिलेगा। कमालगंज के 150 राजस्व गांवों में 750 जल सखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें