फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा देखने गए लेखपाल पर हमला, तहरीर

विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने तहरीर देने आए लेखपाल। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अवैध कब्जा देखने गए लेखपाल पर हमला, तहरीर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डीएम के निर्देश पर ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा देखने गए लेखपाल पर दबंगों ने हमला बोल दिया। दबंगों ने कागजात छीनने की कोशिश की, मगर लेखपाल वहां से भाग निकला। यह देखकर दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। दबंगों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हैं।
मऊदरवाजा थाने में शनिवार को समाधान दिवस में डीएम मानवेंद्र सिंह के सामने कन्हूयाकूबपुर में ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे का मामला आया था। इस पर उन्होंने लेखपाल प्रवीन कुमार दुबे को तलब कर पूरे गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा चिह्नित करके उसमें खड़ी फसल को नीलाम करके रकम सरकारी कोष में जमा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसी आदेश के अनुपालन में लेखपाल प्रवीन कुमार रविवार दोपहर में गांव में पहुंचा। उसने ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे वाली जमीन को देखा। इसी दौरान कब्जेदार दबंग मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपाल के साथ गालीगलौज और धक्कामुक्की शुरू कर दी। लेखपाल ने अपने को असुरक्षित देखा तो भाग निकला। दबंगों ने सरकारी अभिलेख छीनने की कोशिश की। यही नहीं भागते वक्त जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

लेखपाल ने थाने में पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। लेखपाल ने बताया कि दबंगों पर अपहरण समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एक हिस्ट्रीशीटर भी है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया, लेखपाल थाने में आया है। ग्रामसभा की भूमि पर कब्जे को देखने पुलिस के साथ जाना चाहिए था। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें