फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लेखपाल-कानूनगो पर अपात्रों को आवास दिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता का मामला आया। नगर पंचायत शमसाबाद के मोहल्ला कोटला निवासी सलमान ने आरोप लगाया कि पीएम आवास योजना के तहत ऑनलाइन हुए आवेदनों में लेखपाल और कानूनगो ने प्रति व्यक्ति 3,500 रुपये लेकर अपात्रों को पात्र घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि करीब 3,800 आवेदन ऑनलाइन हुए थे, इनमें से 800 की डीपीआर भी तैयार कर दी गई। शिकायतकर्ता ने 137 लोगों की सूची भी शिकायत के साथ संलग्न कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अभिषेक वर्मा और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। गांव बघौना निवासी रघुवीर सिंह ने खलिहान की भूमि पर कब्जे और कटहल के पेड़ों की फसल बेचकर निर्माण कराने का आरोप लगाया। गांव जौंरा निवासी सत्यप्रकाश दीक्षित ने खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की एचटी लाइन को ऊंचा कराने की मांग की। वहीं, गांव पचरौली के साहब सिंह, राजीव, शैलेश समेत 15 से अधिक ग्रामीणों ने परिषदीय विद्यालय तक जाने वाले कीचड़ युक्त मार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 171 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से नौ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार हर्षित सिंह, बीडीओ आरपी सिंह, ईओ लव कुमार मिश्रा, बीईओ ओमप्रकाश पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें