फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता जांच को लर्निंग आउट कम्स परीक्षा 14 फरवरी को कराई जाएगी। इस परीक्षा में कक्षा तीन से आठ तक पढ़ने वाले 1 लाख 11 हजार 353 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा को शासन से नौ लाख 39 लाख 267 रुपये का बजट आया था। जो डायट और बीआरसी पर आवंटित कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 1290 प्राइमरी, 565 जूनियर और पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इनमें कक्षा तीन से आठ तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता जांचने को लर्निंग आउट कम्स परीक्षा 14 फरवरी को 10.30 से 12.30 बजे तक कराई जाएगी। इसमें कायमगंज क्षेत्र के स्कूलों के 17559, कमालगंल ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले 16718, नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद के स्कूलों के 3412, शमसाबाद क्षेत्र के 16303, नवाबगंज क्षेत्र के 11153, बढ़पुर क्षेत्र के 11456, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के 14416 व राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के 20336 बच्चें परीक्षा में शामिल होंगे।
इसके लिए शासन से 9 लाख 39 हजार 267 रुपये बजट आया है। इसमें से 4 लाख 17 हजार 652 रुपये डायट रजलामई भेजे गए हैं। डायट से परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार कर छपवाएं जाएंगे। बकाया धन बीआरसी पर आवंटित किया गया है। बीएसए दीवान सिंह ने बताया कि परीक्षा डायट प्राचार्य कराएंगे। इसकी तैयारियां चल रही है।