फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता: लखनऊ, बहराइच, फर्रुखाबाद की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ आयोजन समिति के सदस्य व पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे आल इंडिया पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन तीन मैच हुए। इसमें लखनऊ, बहराइच व फर्रुखाबाद की टीमों ने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की। मनीष, रवि शाक्य व आशुतोष को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

स्टेडियम में बुधवार को केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ के खिलाड़ियों ने बिजनौर की टीम को 5-1 से शिकस्त दी। दूसरा मैच फर्रुखाबाद और कानपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने अपने अनवरत रियाज की बदौलत कानपुर पर 3-2 से जीत हासिल की। तीसरा मैच आर्डीनेंस शाहजहांपुर तथा बहराइच के बीच खेला गया।
इसमें आर्डीनेंस शाहजहांपुर की टीम अपना खाता नहीं खोल सकी। बहराइच के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत की पताका फहराई। केडी सिंह बाबू सोसाइटी की विजेता टीम के मनीष, बहराइच टीम के आशुतोष तथा फर्रुखाबाद टीम के रवि शाक्य को अमाउल्ला खां फाउंडेशन की ओर से मुजीवउल्ला अंसारी ने मैन आफ द मैच का सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व फर्रुखाबाद प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह यादव, उपाध्यक्ष राजीव यादव, मीडिया प्रभारी अफजल अहमद खां ने जानेमाने कांट्रेक्टर ओपी त्रिपाठी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर फर्रुखाबाद हॉकी प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह यादव, उपाध्यक्ष राजीव यादव, सैय्यद रिजवान अली, मुजीव अंसारी, कोषाध्यक्ष मुजीवउल्ला खां मददन भाई, आयोजक एवं सचिव शिव कुमार सेटू, सह संयोजक मो. अनवर, सचिव अफजल अहमद खा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें