फर्रुखाबाद। निषाद पार्टी ने महर्षि कश्यप, गुहराज निषाद की जयंती धूमधाम से मनाई। कहा कि महापुरुष अपने धर्म, संस्कृति को पहचाने की शिक्षा देते हैं। समाज के प्रति निष्ठावान रहने की जरूरत है। समाजसेवियों व प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
बढ़पुर स्थित ऑयल मिल कंपाउंड में जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप की देखरेख में जयंती समारोह हुआ। मुख्य अतिथि आचार्य विज्ञान स्वरूप महाराज (बाल ब्रह्मचारी), विशिष्ट अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी मूलचंद्र बाथम ने महर्षि कश्यप, महाराज निषादराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया।
वक्ता अंकुश कश्यप ने कहा कि युवा प्रतिभाएं समाज के लोगों को प्रेरित करें। श्रीराम ने अपने विचारों से समाज का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी को शिक्षित और संगठित होकर चलने को कहा। समाजसेवी नारद कश्यप ने युवाओं से कहा कि खुद को परखें और जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने का प्रयास करें।
आचार्य विज्ञान स्वरूप ने कहा कि सभी अपने धर्म, संस्कृति और समाज को पहचानें। जरूरत पड़ने पर तन-मन-धन से समाज का सहयोग करें। सांसद मुकेश राजपूत ने महर्षि कश्यप के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में ढालने की प्रेरणा दी। राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित अंकुश कश्यप को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद राजपूत, रूपेश गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, मूलचंद्र बाथम, जंगाली बाथम, राजकुमार वर्मा, सतीश बाथम, महिपाल कश्यप, संजीव बाथम रहे। नेकपुर कला स्थित एक गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष सूरज सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह राठौर, पुष्पराज सिंह, अनिल सिंह चौहान और अवनीश तोमर आदि रहे।
राजपूताना सभागार में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर की ओर से होली मिलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा का अभिनंदन भी किया। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, रूपेश गुप्ता, भूदेव राजपूत, कुलदीप गंगवार, सत्यपाल सिंह, मिथलेश अग्रवाल, डीएस राठौर, राहुल राजपूत, शीलचंद्र राजपूत, संदीप सिंह राठौर, अनिल सिंह राठौर और सुमन राठौर आदि रहे।