फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण में रोड़ा बनी पाइप लाइनों की लीकेज

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गुदड़ी में लीकेज बंद करने को खोदा गया गड्ढा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पाइप लाइनों के लीकेज से सड़कों के निर्माण में बाधा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका की पाइप लाइनों के लीकेज सड़कों के निर्माण में रोड़ा बने हैं। गुदड़ी मार्ग पर दो महीने बाद भी इंटरलॉकिंग नहीं बिछ पा रही है। रविवार को भी 10 फीट गहरा गड्ढा करके लीकेज बंद करने का प्रयास किया जाता रहा। मार्ग निर्माण में लेटलतीफी से जनता परेशान हैं।
शहर के मोहल्ला गुदड़ी से नौलक्खा जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर पानी की पाइप लाइनें लीक हो रहीं हैं। इस मार्ग को बनवाने के लिए दो महीने पहले टेंडर हुआ था। नगर पालिका का जलकल विभाग डेढ़ महीने तक लीकेज ही बंद करता रहा। जनता का मन समझाने को नालियों के एक सिरे पर ईंटें लगा दीं और गिट्टी भी डाल दी गई। बावजूद इसके लीकेज बंद न होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे रोड पर इंटरलॉकिंग ईंट नहीं बिछ पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका की जेसीबी ने लीकेज बंद करने को खुदाई की, तो करीब 10 फीट गहरा गड्ढा पानी से लबालब हो गया। इस पर सक्शन मशीन से पानी निकलवाया गया। देर शाम तक जोन प्रभारी सोहेल अली टीम के साथ लीकेज बंद करने के प्रयास में लगे थे। जोन प्रभारी ने बताया, पाइप लाइनों की गहराई काफी ज्यादा है। वहीं से घरों में कनेक्शन दिए गए हैं। कनेक्शनों के पाइप गल चुके हैं। इसीलिए दिक्कत आ रही है। गहराई की वजह से लीकेज बंद करने में समस्या रही है। अब सभी लीकेज बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें