फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वृद्धों सहित 12 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक की मौत, 12 लोग और कोरोना की चपेट में
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को कोरोना से एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि 12 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 4399 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4208 लोग कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी 114 केस एक्टिव हैं।
फतेहगढ़ की नलकूप कालोनी बेवर रोड निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की संक्रमित होने के बाद 21 नवंबर को जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। सांस में दिक्कत होने से परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए। वहां जांच में वह फिर कोरोना पॉजिटिव निकले। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरने वालों की संख्या 77 हो गई।
विज्ञापन

उधर, रविवार को आई जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ की आफीसर कालोनी निवासी कृषि विभाग के कर्मचारी का पुत्र, इंदिरा नगर भोलेपुर निवासी महिला, शहर का युवक, सिटी हास्पिटल का वृद्ध, बिर्राबाग कादरीगेट निवासी अधेड़ व कटरा रहमत खां निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव दहेलिया निवासी वृद्ध, अजमतपुर भट्ठा निवासी युवक, कमालगंज के गांव बंथलशाहपुर निवासी युवक, आलूपुर जहानगंज निवासी महिला, जरारी निवासी युवक व नगला दमू निवासी युवक कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें