फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी से मारपीट के विरोध में वकील सोमवार तक नहीं करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सभासद वकील के साथ मंगलवार रात हुई मारपीट के विरोध में बार एसोसिएशन ने सोमवार तक काम न करने का एलान कर दिया है। बार के महासचिव वकीलों के साथ एसपी से मिले। उन्होंने आरोपी दरोगा व सिपाहियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने भरोसा दिया कि पूरे मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगानगर निवासी पूर्व सभासद वकील मनोज अग्निहोत्री मंगलवार रात बढ़पुर के होटल से घर आ रहे थे। तभी कार सवार गरुण वाहिनी के एक दरोगा व सिपाहियों ने वकील से गालीगलौज कर मारपीट की।
पिस्टल निकालकर उनके मुंह में डाल दी थी। इस मामले में वकील आनंद अग्निहोत्री ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भाई मनोज से मारपीट करने का अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसको लेकर बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया की अगुवाई में वकीलों की बैठक शनिवार को बार के सभागार में हुई। अकारण वकील से मारपीट के खिलाफ सभी वकीलों ने सोमवार तक कार्य से विरत रहने का एलान किया।
महासचिव की अगुवाई में वकील एसपी डॉ. अनिल मिश्रा से मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोपी दरोगा व सिपाहियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। एसपी ने भरोसा दिया कि पुलिस दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मनोज अग्निहोत्री के साथी जितेंद्र अग्रवाल से भी पुलिस कर्मियों ने मारपीट की थी। इसमें जितेंद्र का जबड़ा व दांत टूट गए थे। उनका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
मेडिकल रिपोर्ट मुकदमे के विवेचक आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार को दी गई है। इससे मुकदमे में दो धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इन धाराओं में दस वर्ष से अधिक के कारावास का प्रावधान है।
वकील मनोज अग्निहोत्री ने बताया कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस मामले में शहर के एक ट्रांसपोर्टर व सपा नेता उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर वह परेशान हैं। लेकिन वह किसी भी हालत में समझौता नहीं करेंगे। उनको जो अपमान हुआ है वह असहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें