फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 29 Feb 2020 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। यहां दो बाइकों की भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत हो गई व तीन छात्र घायल हो गए। 
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी अमन (17) पुत्र राजेंद्र यादव, अभिषेक (17) पुत्र रामनरेश यादव व अनुराग (15) पुत्र बृजेश शाक्य कक्षा दस की परीक्षा शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महावीर इंटर कॉलेज नगला खैबंद में दे रहे हैं।

शनिवार सुबह परीक्षा देने के बाद तीनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे। तभी कायमगंज बाइपास पर अर्रापहाड़पुर स्थित मंडी के पास सामने आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषड़ थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्सों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति कायमगंज की ओर जा रहे लोडर से जा टकराया। इससे लोडर का शीशा टूट गया और अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को लोहिया अस्पताल भेज दिया। वहां तीनों छात्रों को भर्ती कर उनके परिजनों को सूचना दी गई है। अधेड़ व्यक्ति की पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें