फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने एसपी और राजकुमार का पुतला फूंका

Fri, 03 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
एसपी व अधिवक्ता राजकुमार सिंह राठौर का पुतला फूंकते वकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर पुलिस अधीक्षक और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर के खिलाफ रोष जताया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दोनों लोगों के पुतले फुंके।
विज्ञापन


शुक्त्रस्वार को बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित बैठक में इस बात पर रोष प्रकट किया गया कि गुरुवार को पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलने गया था।

इस दौरान एसपी ने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार को बाहर निकलवा दिया और राजकुमार राठौर चुपचाप बैठे रहे। सचिव विपिन यादव, उपाध्यक्ष राघवचन्द्र शुक्ला, गोपाल कृष्ण पाठक, शफीक खां और अधिवक्ता परम मिश्रा ने कहा कि यह कृत्य अत्यंत अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर को इस कृत्य का विरोध करना चाहिए था।
विज्ञापन


इस प्रकरण ने वकीलों की एकता को तोड़ने का प्रयास किया है, जो वकीलों के हितों में नहीं है। इसके बाद पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए मुंसिफ कोर्ट गेट के बाहर सड़क पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पाठक व अनिल यादव के खिलाफ  दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसपी राजेश कृष्ण और राजकुमार राठौर का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर अनिल चक, सत्यपाल राजपूत, नेत्रपाल सिंह, नरेंद्र बाथम, अनूप कुमार सक्सेना, अंकित तिवारी, सुरजीत सिंह, राजकुमार, अमित कुमार शाक्य, मनीष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

एसपी से मिले आश्वासन पर जताया भरोसा-फर्रुखाबाद। अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पाठक और अनिल यादव ने एसपी से मिले आश्वासन पर भरोसा जताया है।
उत्पीड़न होने और झूठा मुकदमा लिखाए जाने के विरोध में गुरुवार को वकीलों के  प्रतिनिधि मंडल ने राजकुमार सिंह राठौर के साथ एसपी से मुलाकात की थी। मुलाकात में अभी तक हुए कार्यों की हकीकत उजागर हुई है।

कचेहरी में हुई बैठक यादव ने कहा कि एसपी से हुई वार्ता को कुछ वकील गलत तरह से पेश भ्रमित कर रहे है। बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, राकेश सिंह चौहान, सुदेश प्रताप सिंह, नरेश यादव, राजीव वाजपेयी, श्याम कटियार और रामसिंह कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें