फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर लूट का खुलासा नहीं, कई पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वकील के घर में दिनदहाड़े लूट करने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। टेंट हाउस में काम करने वाले युवकों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मंजेश कटियार के नौकर धनराज को बंधक बनाकर सोमवार दोपहर तीन नकाबपोश बदमाश 1.15 लाख रुपये और एक चेन लूट लूट ले गए थे। पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया है। इसमें एक लकूला का निवासी है। वकील को एक अन्य संदिग्ध पर शक है। उसको घर की चाबियों की जानकारी रहती थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाशों में एक का हुलिया उसी के जैसा है।
विज्ञापन

एसओजी ने एक टेंट हाउस के युवकों से पूछताछ की है। प्रभारी कोतवाल रामशरन यादव ने बताया कि संदिग्धों की तलाश चल रही है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें