फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 के बाद प्रदेश में सुधरी कानून व्यवस्था : मानवेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला स्तर पर प्रशासन गांव की ओर, सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य अतिथि तत्कालीन जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में 2017 के बाद कानून व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार हुआ है। राजस्व व पुलिस अधिकारियों को सावधानी से काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस तत्कालीन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व विशेष अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर/शिक्षाविद डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। तत्कालीन जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों पर योजनाओं को धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहती है। उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह के कार्यों सराहना की। डॉ. विनोद कुुमार तिवारी ने सुशासन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की सुशासन नीतियों की चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के अधिकारी सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। सीडीओ विनोद कुमार गौड ने गुड गवर्नेंस के बारे में बताया। किसान नेता स्व.चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर, उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा, पीडी कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें