फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपा महिला सभा ने निकाला महिला सम्मान मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हिजाब विवाद पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आह्वान पर महिला सम्मान मार्च निकाला गया। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत एवं महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। महिला सभा ने आरोप लगाया कि हाल ही में बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला के साथ की गई अमर्यादित घटना तथा उस पर भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए अभद्र बयानों से महिला सम्मान को ठेस पहुंची है। ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित नेताओं को तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की ऐसी सोच से महिला सुरक्षा और सम्मान पर सवाल खड़े होते हैं। प्रदर्शन में इलियास मंसूरी, सुभाष चंद्र शाक्य, आलोक, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें