फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाक करने पर चलीं लाठियां, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गंधिया गांव में शुक्रवार को मजाक करने पर दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। मदारपुर और घसिया चिलौली में भी मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंधिया निवासी रामधनी शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खड़े थे। पास ही गांव के रंजीत भी खड़े थे। दोनों में हंसी मजाक होने लगा। किसी बात पर गाली गलौज होने लगी और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इसमें रामधनी और रंजीत घायल हो गए। रामधनी ने रंजीत और रंजीत की मां माया देवी ने रामधनी व उनकी पत्नी पूरन देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मदारपुर निवासी सुल्तान सिंह का पुत्र शिवकुमार शुक्रवार शाम भैंस बांधने जा रहे थे। रास्ते से निकल रहे पप्पू की साइकिल भैंस से रगड़ गई। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से जय कुमार बालिस्टर और दूसरे पक्ष से शिवकुमार, रुचि, शंकज, पंकज घायल हो गए। सुल्तान सिंह ने पप्पू, भुल्ले, गोपाल, नंदू व अजय कुमार ने पंकज, सुल्तान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव घसिया चिलौली में रिंकू के साथ मोहन ने गाली गलौज कर दी। इस पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इससे एक पक्ष के रिंकू, शैलेश, अनमोल व दूसरे पक्ष से मोहन व राजीव घायल हो गए। रिंकू ने मोहन, सत्यम, शिवम, राजीव व मोहन ने रिंकू, शैलेश, जयवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, रेलवे रोड स्थित इंद्रा नगर कालोनी निवासी रानी के पुत्र सतेंद्र के साथ घर आकर ससुरालीजनों ने गाली की। विरोध करने पर रानी व उनकी पुत्री प्रभा के साथ मारपीट की। रानी ने मलिखान, दीप, संजीव निवासी ग्राम कुसमरा जिला मैनपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें