फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख के लैपटाप तीन माह से डंप, बिना जांच बांटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टेली मेडिसिन सेवा से हेल्थ वेलनेस सेंटर जोड़ने के लिए मार्च में 50 लाख से खरीदे गए लैपटॉप व प्रिंटर स्टोर में डंप हैं। अब बिना जांच के ही लैपटॉप सीएचओ को बांटने की तैयारी में हैं। लैपटॉप की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं बदहाली से उबर नहीं पा रही हैं। डॉक्टरों की कमी के चलते जिले के हेल्थ वेलनेस सेंटरों को टेली मेडिसिन सेवा से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए मार्च में सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों के लिए 94 लैपटॉप व प्रिंटर खरीदे गए।
यह लैपटॉप व प्रिंटर की गुणवत्ता की एनआईसी से जांच कराने के बाद एंटीवायरस साफ्टवेयर लोड करने के बाद सीएचओ को वितरण किए जाने थे। मार्च में करीब 50 लाख रुपये से खरीदे जाने के बाद से अब तक एल-2 अस्पताल के स्टोर में लैपटॉप व प्रिंटर डंप हैं। इनकी अभी तक गुणवत्ता की जांच भी नहीं कराई गई है। एक जून से गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें मरीजों की ऑनलाइन फीडिंग की जाएगी। इससे अब लैपटॉप व प्रिंटर बिना जांच के ही वितरण करने की तैयारी है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि कुछ लैपटॉप चेक किए गए तो खराब गुणवत्ता के चलते ऑन ही नहीं हुए। इससे सीएचओ भी लैपटॉप लेने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें