फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये डंप, आठ सचिवों को नोटिस

Thu, 30 Oct 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त व 15वें वित्त के लाखों रुपये डंप हैं। विकास कार्यों में धनराशि खर्च न करने और जिले की रैंकिंग खराब होने पर डीपीआरओ ने आठ सचिवों को नोटिस दिया।
विज्ञापन

30 अक्तूबर तक धनराशि खर्च न करने व नोटिस का संतोष जनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। विकास भवन सभागार में सीडीओ विनोद कुमार ने समीक्षा की तो कई ग्राम पंचायतों में दो लाख रुपये से लेकर सात लाख रुपये तक डंप मिले। विकास कार्यों में धनराशि खर्च न करने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
जिले की रैंकिंग खराब होने से उन्होंने सचिवों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने ब्लॉक मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत करनपुर मजरा ज्योता के सचिव शिवपाल सिंह, हरसिंहपुर शाही व हुसैनपुर दरियामसमूले के सचिव संदेश कुमार, करनपुर मजरा बांसमई व उखरा के सचिव अनुराग सिंह को नोटिस दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा नवाबगंज की ग्राम पंचायत चांदपुर की सचिव आकांक्षा सक्सेना, अचरा तकीपुर के अनुपम बाजपेेई, शमसाबाद की ग्राम पंचायत लहरा रजा कुलीपुर, अरियारा, सुल्तानपुर के सचिव विवेक कुमार, वाजिदपुर के कुमार सौरभ शर्मा, कायमगंज के बहवलपुर, मिस्तनी, भरथरी, भैंसरी व नगला खमानी के सचिव रनवीर सिंह को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि 30 अक्तूबर तक धनराशि खर्च न करने और नोटिस का सही जवाब न मिलने पर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें