फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवरपुर इमलाक में चिकनपॉक्स का प्रकोप

Thu, 12 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
डायरिया पीड़ित एक बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव कुं वरपुर इमलाक में चिकनपॉक्स फैल गया है। पचास से ज्यादा लोग इस रोग की चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक माह से गांव में यह रोग फैला है लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी आज तक गांव नहीं आया है।
विज्ञापन


गांव कुंवरपुर इमलाक में जैद, शादाब, निशा, हुमा, असलम, सोनी, अलफैज, समीर, अरहम, शमा, महरीम, उमरा, जीशान, रूमान, उजैफ और उमम समेत आधा सैकड़ा से अधिक लोग चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। गांव में चिकित्सकीय टीम के न पहुंचने और जानकारी के अभाव में यहां के लोग या तो अपने मरीजों का प्राइवेट इलाज करा रहे हैं या फिर झाड़फूंक करवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एएनएम नहीं आती है।

पूर्व प्रधान नाजिम ने बताया कि एएनएम पुष्पा देवी यहां वर्षों से नहीं आ रही है। इसके चलते बच्चों का टीकाकरण भी नहीं हो रहा है। पूर्व प्रधान ने यह भी बताया कि ग्राम रायपुर में एक स्वास्थ्य उप केंद्र भी है, जिसमें ताला पड़ा रहता है। इस संबंध में जब चिकित्साधीक्षक डा. राजीव शाक्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोहिया ग्राम अताईपुर कोहना, पितौरा, नरसिंहपुर, ममापुर आदि में भी कई लोग चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दी गई है। मगर इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग उदासीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें