फोटो-6 स्टेडियम में शॉट मारने के लिए तैयार खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
- फोटो : विकास भवन सभागार में खिलाड़ियों को सम्मानित करते एमएलसी।
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) में कुनाल राजपूत की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत संगम इलेवन ने मैच जीत लिया। टीम ने शिवओम इलेवन को 45 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच कुनाल को चुना गया।
अंडर-19 आयु वर्ग में मंगलवार को संगम इलेवन व शिवओम इलेवन के बीच मैच खेला गया। संगम इलेवन के कप्तान अमित सक्सेना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सात ओवर तक संगम इलेवन के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।
वहीं, कुनाल राजपूत मैदान पर डट कर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। निर्धारित 25 ओवरों में टीम नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसमें अकेले कुनाल राजपूत ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली। धीरेंद्र कुमार ने 38 व गौरांग गुप्ता ने 12 रनों का योगदान दिया। शिवम यादव ने तीन व भानु प्रताप ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवओम इलेवन की टीम 110 रन बनाकर ढेर हो गई। सनी दुबे ने 23, अमन राजपूत ने 22 व भानु प्रताप ने 17 रन बनाए। कुनाल राजपूत ने तीन, तनुज यादव व धीरेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। फर्रुखाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने कुनाल राजपूत को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।
अंपायरिंग रफीकुल अंसारी, प्रमोद शुक्ल ने की। स्कोरर सुहानी राठौर रहीं। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव व अहमद मियां आदि मौजूद रहे।