फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः कम वजन की बोरियां मिलने से कोटदारों का तहसील में हंगामा, ई-पॉश मशीन जमा की

विज्ञापन
कायमगंज तहसील में समस्याएं बताते राशन कोटेदार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज में सरकारी राशन की कम वजन की बोरियां मिलने पर कई राशन दुकानदारों ने तहसील में जाकर हंगामा किया। कुछ दुकानदारों ने ई-पॉस मशीनें जमा करा दीं। बाद में समझाने पर मांग पत्र देकर वापस चले गए।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के सौ से अधिक कोटेदार बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। राशन दुकानदारों का कहना था कि उन्हें सरकारी गोदाम से चार से लेकर आठ किलो तक प्रति बोरी राशन कम मिलता है और किराया भी खुद ही देना होता है। अभी तक घर-घर राशन पहुंचाने की व्यवस्था नहीं हुई है, जबकि पिछले दिनों व्यवस्था में सुधार करने के लिए आश्वासन दिया गया था।
उनका कहना था कि जब उन्हें ही माल कम मिलता है तो वे कहां से पूरा कर बांटे। सभी दुकानदारों ने उपभोक्ताओं को तो मुफ्त में राशन बांट दिया है, लेकिन अभी तक उसका भुगतान नहीं मिला है। कोरोना से कोटेदारों को भी खतरा है। सरकार को चाहिए कि सभी का 50 लाख का बीमा करवाएं और सुरक्षा के लिए पीपीई किट, ग्लब्स, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में माल लाने ले जाने व पैसा जमा करने के दौरान पुलिस उत्पीड़न कर रही है। तमाम समस्याओं को लेकर दुकानदारों ने तहसील में हंगामा किया और अपनी ई-पास मशीनें जमा कराने लगे। एक दर्जन से अधिक मशीनें जमा हो गईं। सप्लाई इंस्पेक्टर हिमांचल सिंह ने मशीनें लेने से इंकार किया तो कोटेदार भिड़ने लगे।
सूचना पर इंस्पेक्टर विनय राय फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। बाद में दुकानदार इंस्पेक्टर व पूर्ति निरीक्षक को मांग पत्र देकर वापस चले गए। पूर्ति निरीक्षक हिमांचल सिंह ने बताया उनका मांग पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें