फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आज सील होगा केएम हाउस होटल और केएम इंडिया शोरूम

Tue, 11 Nov 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ध्वस्तीकरण के आदेश के चलते शहर का चर्चित केएम हाउस होटल और केएम इंडिया शोरूम मंगलवार को सील किया जाएगा। भवन स्वामियों को एक सप्ताह में भवन खाली करने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन

तालाब की सरकारी भूमि पर निर्माण होने से एक माह पूरा होते ही बुलडोजर से ध्वस्त कराने के आदेश हैं। शहर के ठंडी सड़क अल्लाहनगर बढ़पुर स्थित तालाब की भूमि पर केएम हाउस होटल व केएम इंडिया शोरूम का निर्माण कराया गया था। दोनों के तहत 18 आवासीय भवनों के लिए नक्शे स्वीकृत कराए गए थे।
भवनों का व्यावसायिक उपयोग होने से 21 दिसंबर 2022 को तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी 18 नक्शे निरस्त कर इसके ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ भवन स्वामी ने हाईकोर्ट में अपील खारिज होने के बाद दोबारा याचिका दायर की। इसके बाद नियत प्राधिकारी बोर्ड के आदेश पर दोबारा जांच हुई।
विज्ञापन

इस मामले में सहयुक्त नियोजक संभागीय नियोजन खंड कानपुर की जांच रिपोर्ट में कहा कि केएम हाउस का करीब 3255.44 वर्ग मीटर भाग कब्रिस्तान व 361.71 वर्ग मीटर भाग आवासीय भू-उपयोग में है। वहीं पांच अगस्त 2025 को लागू महायोजना 2031 में यह भूखंड तालाब और जलाशय में दर्ज होने से इसका निर्माण अवैध है। भू-उपयोग के विपरीत निर्माण होने से सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने केएम हाउस और केएम इंडिया दोनों भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है।
वहीं, इसी भूमि पर बना गुरुशरणम् होटल दो वर्ष पहले ही ध्वस्त कराया जा चुका है। नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बसंल ने बताया कि ध्वस्तीकरण आदेश में भवन स्वामी को एक माह में स्वयं अपना निर्माण ध्वस्त कराने का मौका दिया गया है। भवन एक सप्ताह में खाली करने का निर्धारित समय पूरा होने से मंगलवार को दोनों भवन सील किए जाएंगे। वहीं, स्वयं निर्माण न हटाने पर नगर पालिका के बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कराया जाएगा। इस पर होने वाल खर्च भी राजस्व की भांति वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें