फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फायरिंग में बदमाश की मौत

Mon, 02 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा खून। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 थाना जहानगंज के गांव भड़ौसा में दबिश के  दौरान हुई फायरिंग में घर में बैठे बदमाश की मौत हो गई। मृतक पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।  उसके भाई ने अज्ञात पुलिस व सादे कपडे में आए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि कानपुर देहात क्राइम ब्रांच के दबिश देने की बात सामने आई है। मामले की जांच कमालगंज थाना प्रभारी को सौंपी गई है।  
कमालगंज थाना क्षेत्र के न्यामत नगर भड़ौसा निवासी किस्मत (35) पर कई मामले दर्ज हैं।

उसके भाई इरफान का आरोप है कि सोमवार दोपहर 3:30 बजे किस्मत घर के बाहर नीम के पास खड़ा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी आई। इसमें दो पुलिस की वर्दी में और पांच सादे ड्रेस में थे। सादे ड्रेस में मौजूद एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से किस्मत को गोली मार दी।

उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि पता चला है कि कानपुर देहात की क्राइम ब्रांच पुलिस उसे पकड़ने आई थी।
विज्ञापन


छीना-झपटी में किस्मत को गोली लग गई। मामले की विवेचना थाना जहानगंज से न कराकर कमालगंज से कराई जाएगी। दूसरी तरफ जहानगंज के थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव का कहना है कि उनके थाने में किसी भी जिले की पुलिस ने आमद नहीं कराई है और न ही उन्हें दबिश देने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें