फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों को नहीं मिला भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर पालिका मतदान केंद्र को पिंक बूथ बनाकर सजाया गया। यहां मतदान कर्मियों को भोजन नहीं मिला। एक महिला मतदान कर्मी की तबीयत बिगड़ गई। पीठासीन अधिकारी ने अपने घर से भोजन का व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

नगरपालिका पिंक बूथ पर शनिवार शाम से ही पोलिंग पार्टी पहुंच गई। यहां तीन बूथ बनाए गए थे। बूथ नंबर 199 पर एलवाई डिग्री कॉलेज की अध्यापिका डॉ. आरती दुबे को पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम से उन्हें सिर्फ चाय मिली, खाना नहीं मिला। जबकि यह पिंक बूथ है। उनकी सहायक मतदान कर्मी प्रियमवदा सिंह की भूख से हालत बिगड़ गई। इस उन्होंने घर से भोजन की व्यवस्था कराई।
कमालगंज। विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

केंद्रों पर आए लोगों के हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद कर्मचारियों ने उन्हें मास्क बांटे। मिर्जा नगला व नारायनपुर गढ़िया गांव के मतदान केंद्र में लोगों को मास्क के पॉलीथिन के दस्ताने भी पहनाए गए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें