फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने रेडीमेड दुकान में लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई फोटो

विज्ञापन
आग लगने के बाद जले पड़े कपड़े। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेडीमेड कपड़े की दुकान में शुक्रवार रात आग लग गई। दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगा तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला बढ़पुर निवासी बबली गुप्ता पत्नी अनिल गुप्ता की फर्रुखाबाद फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर रेडीमेड कपड़े व बच्चों के खिलौनो की दुकान है। बबली दुकान के ऊपर बने मकान में परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद वह परिवार के लोगों के साथ घर में सो गईं। रात में उसे दुकान की ओर से धुंआ उठने का अहसास हुआ। इस पर उन्होंने पति अनिल व पुत्र आदित्य, करन, अर्जुन के साथ नीचे पहुंचे। देवर सुनील गुप्ता भी शोर सुनकर जाग गए। उन्होंने सबमर्सिबल चलवाकर आग को बुझाया। बबली ने बताया कि खरीदे गए सामान से मिलान करने के बाद नुुकसान की सही जानकारी दे पाएंगे। दुकान के सामने गेस्ट हाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। इसमें पड़ोसी ही आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा था। बबली ने पड़ोसी के खिलाफ दुकान में आग लगाने की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें