फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने पार्टी संस्थापक का मनाया परिनिर्वाण दिवस

विज्ञापन
पुण्यतिथि कार्यक्रम में बैठे पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को याद किया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कांशीराम के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
भोलेपुर में एक मैरिज हाल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज दिवाकर ने कहा कि पार्टी को खून-पसीने से खड़ा करने वाले नेता कांशीराम 14 साल पहले हम सबको छोड़ गए थे।
उन्होंने दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए हम सबको एक बड़ा प्लेटफार्म दिया। उनके बताए रास्ते पर पार्टी के हर कार्यकर्ता को चलना है। विशिष्ट अतिथि शिवकुमार गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। आशाराम बौद्ध, भंते संघप्रिय को मुख्य अतिथि मनोज दिवाकर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

अमित गौतम, राजकुमार गौतम, रामदत्त बौद्ध, अश्वनी गौतम, प्रेम सिंह गौतम, आशीष कठेरिया, सर्वेश भारती, विनोद गौतम, सत्यभान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल जाटव समेत जिला, विधानसभा और सेक्टर पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव ने की। उधर, कायमगंज नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कांशीराम की 14वीं पुण्यतिथि मनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांशीराम भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जननायक थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अभिषेक राव, सुमित कुमार, रजनेश गौतम, राजा वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, शिवम कुमार, सुनील कुमार वाल्मीकि, नितिन कुमार, रोहित कुमार वाल्मीकि, दीपक कुमार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें