फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबेपुर हादसे में कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कासगंज-कानपुर रेल लाइन पर चौबेपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे उतर जाने से कई ट्रेनें लेट हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे चौबेपुर के पास पटरी से उतर गए थे। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। यही वजह रही कि कानपुर अनवरगंज से कासगंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 2:04 की बजाय शाम6:40 बजे कासगंज की ओर रवाना हुई। इसी तरह छपरा से फर्रुखाबाद आने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची। उसे एक घंटे लेट साढ़े तीन बजे छपरा के लिए रवाना किया जा सका। लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन भी दो घंटे लेट पहुंची। कई गाड़ियां लेट होने से स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें