फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकौप ठप होने से 18000 घरों में जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ऑटोमाइजेशन सिस्टम लगे होने के बावजूद टाउन हॉल ओवरहेड टैंक भरने वाले नलकूप की मोटर फुंक गई। इससे करीब 18 हजार घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

शहर के टाउन हॉल स्थित ओवरहेड टैंक में चार नलकूप जुड़े हैं। इनसे चौक से बीबीगंज मुख्यमार्ग के दोनों ओर बसे मोहल्लों के करीब 18 हजार घरों में जलापूर्ति होती है। कांशीराम कालोनी का नलकूप ऑटोमैटिक सिस्टम से संचालित है। इससे मोटर फुंकने की संभावना नहीं होती है। बावजूद इसके मंगलवार सुबह अचानक मोटर बंद हो गई। आपूर्ति अटकने से लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़े। जोन प्रभारी सुहेल अली ने बताया कि मोटर में ऑटोमैटिक पैनल लगे थे कि मोटरों का पूरी तरह से फुंक ने से बचाव हो सके। आशंका है कि पैनल में तकनीकी कमी होने के कारण ही मोटर फुंकी है। कंपनी के कर्मचारियों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर खराबी दूर हो सकेगी।
महीनों से बनी हुई है समस्या
ओवरहेड टैंक में चार नलकूप होने के बावजूद पूरी क्षमता से पानी नहीं भर पाता है। इससे ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है। शाम के समय निचले मोहल्लों में 10 से 15 मिनट ही पानी मिल पाता है। ऐसे में एक मोटर फुंक जाने से समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

मिनी नलकूप भी पड़े हैं बंद
कई मोहल्लों के लोग सालों से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। समस्या समाधान के लिए आठ माह पूर्व 15.50 लाख रुपये खर्च कर तीन नलकूप लगाए गए, मगर तीनों बंद पड़े हैं। शमशेर खानी का नलकूप कागजों में चालू कर दिया गया, मगर पाइप में कनेक्शन अभी तक नहीं है। बीबीगंज शौचालय के पास का नलकूप बमुश्किल सात माह चल कर फेल घोषित कर दिया गया। बजरिया फील्ड में लगा नलकूप एक महीने भी नहीं चला और बालू आने से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें