फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डंपर की टक्कर से कन्नौज के तेल व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/जहानगंज। कारोबार के सिलसिले में मोहम्मदाबाद से घर लौट रहे एक बाइक सवार तेल व्यापारी को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को टेंपो से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पांच बहनों में इकलौता भाई होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जिला कन्नौज थाना जलालपुर पनवारा गांव रत्नापुर निवासी जगविजय पाल उर्फ रिंकू (35) रोजगार सेवक के साथ बेला, चमेली आदि के तेल का कारोबार भी करते थे। वह व्यापार के सिलसिले में बाइक से मोहम्मदाबाद आए थे। दोपहर बाद घर लौटते वक्त बहोरिकपुर के पास तेज रफ्तार एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया शरीर के निचले हिस्से को कुचलता हुआ निकल गया।
वहां से गुजर रहे कार सवार आदित्य और अतुल ने एंबुलेंस को फोन किया, मगर नहीं आई। टेंपो से वह लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जगविजय पांच बहनों में इकलौता भाई था। पत्नी करिश्मा, मां सुदामा और पुत्र मयंक (12), अयांश (4), पुत्री जाहन्वी (9), श्रद्धा (6) हैं। जगविजय की लोकसभा निर्वाचन में कैमरामैन की ड्यूटी लगाई गई थी। उनके पास उसका पास भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें