मेले में कल्पवास करने वालों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया
है। इसकी तेजी से तैयारी शुरू हो गई है। सांस्कृतिक मंच निर्माण का काम
शुरू करवा दिया गया है। मनोरंजन इलाके में झूले लगने लगे हैं।
5 जनवरी
को पांचाल घाट पर मेला श्री रामनगरिया का उद्घाटन होना है हालांकि तैयारी
धीमी चल रही है। सड़कें बन रही हैं। सफाई का कार्य प्राइवेट कर्मियों से
कराया जा रहा है। ये लोग आराम से कार्य काम रहे हैं। प्रशासनिक पांडाल का
काम पूरा नहीं हो पाया है।
मंच का निर्माण चल रहा है। बिजली फिटिंग का
कार्य लगभग पूरा हो गया है। बिजली फिटिंग कर रहे कर्मचारी दिनेश ने बताया
कि बिजली फिटिंग का कार्य कल तक पूरा हो जाएगा। बैरीकेडिंग का कार्य भी अभी
अधूरा है।
ठेकेदार मनमाफिक तरीके से बैरीकेडिंग कर रहे हैं। गुरुवार को एक
साधु ने अपने हिसाब से बैरीकेडिंग लगाने को कहा तो ठेकेदार ने मना कर
दिया। इस पर साधु ने खुद ही बल्लियां खोल दीं। पुलिस पांडाल भी अभी अधूरा
पड़ा है।
मेला श्री रामनगरिया में झूले लगने शुरू हो गए हैं। झूलों को लगाने का
कार्य तेजी के साथ चल रहा है। ठेकेदार रमेश राठी ने बताया कि इस बार
रामनगरिया में ज्वाइंट व्हील, ड्रेगन ट्रेन, चांदतारा, क्रास व्हील,
कोलंबस, ब्रेकडांस आदि झूले लगाए जा रहे हैं। झूलों को कसा जाना शुरू हो
गया है।