फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही फुस्स हो गई हाट कुक्ड योजना

Fri, 02 Jan 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास एवं पुष्टाहार महकमे की हाट कुक्ड योजना पहले दिन फुस्स हो गई। जिले के 1752 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 313  बच्चों को ही पहले दिन पका पकाया भोजन मिला। इन केंद्रों के बच्चों को हाट कुक्ड मुहैया कराने के लिए 17 एनजीओ का चयन किया गया है।
विज्ञापन


साल के पहले दिन हाट कुक्ड योजना के तहत सभी केंद्राें के बच्चों को हाट कुक्ड मिलना था। इनमें से शहर परियोजना के 178, कमालगंज परियोजना के 33 व राजेपुर परियोजना के 102 केंद्रों के बच्चों को ही हाट कुक्ड मिला। पांच परियोजनाओं में योजना शुरू ही नहीं हो पाई।

हाट कुक्ड के तहत बच्चों को मीठा दलिया दिया गया। योजना के तहत एनजीओ अपनी रसोई में हाट कुक्ड पका कर इसका वितरण करावाएंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी राम लखन आर्य ने शहर परियोजना की रसोई का शुभारंभ कि या। इसके अलावा उन्हाेंने शहर इलाके के केंद्रों का जायजा लिया। सीडीपीओ मनीष चौरसिया ने शहर के वार्ड अशोक नगर में दलिया वितरित कर योजना की शुरुआत करवाई।
विज्ञापन


ब्लाक राजेपुर क्षेत्र में गुरुवार को एनजीओ के माध्यम से सात न्याय पंचायतों में स्थित 102 केंद्रों पर हाटकुक्ड योजना के तहत मीठा दलिया बांटा गया।

कसबा निवासी योगेंद्र सक्सेना के आवास पर हाटकुक्ड योजना के तहत उज्ज्वल समिति साहिबाबाद गाजियाबाद का सेंटर खोला गया है।

सेंटर का उद्घाटन प्रधान सचिनदेव तिवारी ने फीता काटकर किया। संचालक रवींद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सात न्याय पंचायतों अमैयापुर, पिथनापुर, अमृतपुर, करनपुरदत्त, कुतलूपुर, बरुआ और कुम्हरौर में स्थित 102 आंगनबाड़ी केंद्रों में हाटकुक्ड योजना के तहत खाद्यान्न बांटने का टेंडर मिला है। 

इसके तहत गुरुवार को  आंगनबाड़ी केंद्र पिथनापुर, लीलापुर, किराचन, अमृतपुर, करनपुरदत्त और मुजहा आदि  केंद्रों पर मीठा दलिया वितरित किया गया। सेंटर के उद्घाटन अवसर पर सीडीपीओ सुनीता उपाध्याय, हरिविलास अग्निहोत्री, विनोद प्रकाश द्विवेदी और सुपरवाइजर रामरती यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें